ब्रजरानी सेवा संस्थान

दोस्तों,

आपको बताते हुए प्रसन्नता महसूस हो रही है कि इतनी बिजी लाईफ के वाबजूद भी हम एक ऐसा कार्य शुरु करने जा रहे हैं, जोकि आजकल समय और समाज दोनों की प्राथमिकता है, आप सभी ने देखा है कि कई वर्षों से हम लोग कोविड जैसी महामारी से जूझ रहे हैं। हम सभी ने अपनो को इस महामारी में मरते देखा है, कोई कितना भी करोड़पति हो उसके वाबजूद भी पैसों के बल पर अपनों को भी नहीं बचा पाया, सभी को गीता का ज्ञान समझ में आ चुका है। आगे भी हमेशा इससे खतरनाक बीमारी भी आती जाती रहेगी। हम सभी के दिमाग में यह खौफ बैठ चुका है कि इस धरती पर कभी भी कोई भी जा सकता है, इसलिए हम सबको अभी से अच्छे पुण्य कर्म की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। बुढापे का इंतजार नहीं करना है। जाने-अनजाने में बहुत सी गलतियो व पाप होते रहते है। यह हम खुद नहीं समझ पाते।

में समझता हूं कि हम लोगों को ईश्वर ने इंसान का जन्म जाने कितने पुण्य करने के बाद दिया है पिछले जन्म में हमने कुछ अच्छा-बुरा किया होगा। जिसका फल इस जन्म में भोग रहे हैं। इसका सम्बंध कुछ पिछले जन्म से भी होता है।

आप सब भलीभांति जानते हैं कि अच्छे कर्म का फल सदैव अच्छा ही रहता है। इंसान का जन्म हमें ईश्वर ने सिर्फ अपने जीने मात्र के लिए नहीं बल्कि दूसरे कमजोर गरीब, दुःखी लोगों की मदद करने के लिए भी दिया है। बस, हम लोग इस ईश्वर के बनाये हुए गणित को समझ नहीं पाते, अच्छे होते हुए भी गलत राह पर भटक जाते हैं। इन्हीं बातों को सोचते हुए चिंतन मनन करते हुए धर्मार्थ कार्य हेतु ‘बृजरानी सेवा संस्थान (ट्रस्ट) की स्थापना की गई है।

दोस्तों सब कुछ छोड़कर ऊपर जाना है, कुछ तो ऐसा कार्य करें जिससे इस धरती पर पहचान हो, आने वाली पीढ़ियां एवं समाज हमेशा याद रखें क्यों न हम सब मिलकर कुछ ऐसे धमार्थ कार्य करें, जिससे गरीब, असहाय, पीड़ित मरीज, दु:खी लोगों की मदद हो सके।

ट्रस्ट के उदेश्य

1. गरीब महिलाओं व बच्चों को कुपोषण से बचाना

2. युवाओं को नशे की आदत से मुक्त करवाना

3. अशिक्षित लोगों को मेडिकल लाइन में होनें वालें शोषण एवं भष्टाचार से बचाना

4. गरीब एवं असहाय लोगो के लिए विशेष रियाइती दरों पर दवा, जाँच एवं इलाज की व्यवस्था कराना

5. जन्मजात विकलांग बच्चों को उपचार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना

6. वृद्ध लोगों की देखभाल हेतु वृद्धआश्रम की स्थापना करना

7. लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जिसके लिए जगह-जगह निःशुल्क कैम्प की स्थापना करना।

8. कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों में जागरूता फैलाना एवं निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करना।

9. भविष्य में समाज के लिए ट्रस्ट के द्वारा डाइग्नोस्टिक लैब, फार्मेसी एवं अस्पताल स्थापना करना

10. समाज एवं धर्म के भले के लिए अन्य अच्छे कार्य करना।

 

अतः आप सभी से अच्छे कार्य हेतु धर्मार्थ कार्यों में रुचि रखने वाले लोगों से आशा एवं अपील करते हैं कि ऐसे कार्यों में ट्रस्ट से जुडकर हमारा

पूर्ण सहयोग करें।

आपके द्वारा किसी भी प्रकार का छोटा सा भी सहयोग (तन/मन / धन) हमारे ट्रस्ट को मजबूती प्रदान करेगा।

(धन्यवाद)

डॉ. अमित शर्मा
राष्ट्र अध्यक्ष ब्रजरानी सेवा संस्थान

Photo Gallery

Mukhya Karyalay Brajrani Seva Sansthan

Scroll to Top
Scroll to Top